चलती ट्रेन रुकी या समोसे का बहाना? वायरल वीडियो की जांच में जुटा रेलवे

मध्य प्रदेश में इंदौर और महू के बीच चलने वाली डेमू ट्रेन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि लोको पायलट ने रास्ते में समोसे खरीदने के लिए ट्रेन रोक दी। वीडियो में लोको पायलट एक दुकान से पॉलिथिन में सामान लेकर इंजन की ओर जाते हुए दिखाई दे रहा है। हालांकि, इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मामला सामने आने के बाद पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल ने पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here