कूप निर्माण का बिल पास कराने के नाम पर रिश्वत: महिला सरपंच और पति 20 हजार रुपये लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

शिवपुरी। ग्वालियर लोकायुक्त पुलिस ने शिवपुरी जिले में रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला सरपंच और उसके पति को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।जानकारी के अनुसार, महिला सरपंच और उसका पति एक फरियादी से कूप (कुएं) निर्माण कार्य का बिल पास कराने के एवज में 20 हजार रुपये की रिश्वत की मांग कर रहे थे। रिश्वत की मांग से परेशान फरियादी ने इसकी शिकायत ग्वालियर लोकायुक्त से की।शिकायत का सत्यापन करने के बाद लोकायुक्त टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया। जैसे ही आरोपी महिला सरपंच और उसके पति ने फरियादी से 20 हजार रुपये की रिश्वत ली, टीम ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया।कार्रवाई के बाद लोकायुक्त पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here