उपचुनाव से पहले दतिया पुलिस का बड़ा एक्शन: 2,065 लीटर अवैध शराब जब्त, 3,600 लीटर लाहन नष्ट

दतिया। विधानसभा उपचुनाव से पहले दतिया पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन थाना क्षेत्रों में संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने 2,065 लीटर अवैध शराब जब्त की, जबकि 3,600 लीटर लाहन मौके पर ही नष्ट कर दिया। जब्त शराब की कीमत करीब 4 लाख रुपये और नष्ट किए गए लाहन की कीमत लगभग 2 लाख रुपये आंकी गई है।पुलिस के विशेष अभियान के तहत थाना सिविल लाइन, उनाव और जिगना की संयुक्त टीमों ने कंजर डेरों सहित कई संदिग्ध स्थानों पर दबिश दी।थाना सिविल लाइन पुलिस ने ग्राम हमीरपुर कंजर डेरा में कार्रवाई करते हुए 1,900 लीटर कच्ची शराब जब्त की। साथ ही 6 ड्रम लाहन, दो शराब बनाने की भट्टियां और अन्य उपकरण नष्ट किए गए। इस मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।थाना उनाव पुलिस ने ग्राम नरगढ़ कंजर डेरा में दबिश देकर 120 लीटर हाथभट्टी से बनी अवैध शराब जब्त की और 300 लीटर लाहन नष्ट किया। मामले में आरोपी सुस्पेंद्र कंजर के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।वहीं थाना जिगना पुलिस ने सनोरा कंजर डेरा में कार्रवाई कर करीब 1,400 लीटर लाहन नष्ट किया। इसके अलावा गीता कंजर और रामकुमार अहिरवार के कब्जे से कुल 45 लीटर कच्ची शराब जब्त कर दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए गए हैं।दतिया पुलिस का कहना है कि विधानसभा उपचुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here