स्कूल के कमरे में दो माह तक पड़ा रहा मृत गाय का शव, दुर्गंध के बीच पढ़ाई करते रहे छात्र; शिक्षा विभाग ने मांगी रिपोर्ट

छतरपुर के बड़ामलहरा ब्लाक से शिक्षा और संवेदनशीलता दोनों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है ,जिले के पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दरगुवा के एक कमरे में करीब 2 माह से मृत गाय का शव पड़ा हुआ था। ,शव से उठ रही दुर्गंध से छात्र और स्टाफ दोनों परेशान थे।,स्थानीय लोगों के मुताबिक विद्यालय प्रबंधन को जानकारी होने के बावजूद कोई कदम नहीं उठाया गया। मामला सामने आने पर बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। ,उन्होंने इस मामलै मे गहरी नाराजगी जताते हुए कहा कि गौ माता हमारी संस्कृति में पूजनीय हैं, उनका इस तरह अपमान बर्दाश्त नहीं होगा।

सिर्फ इतना ही नहीं, स्कूल में बिना आदेश के शाला विकास की राशि ली जा रही है, फिर भी बाथरूम और परिसर में जगह-जगह गंदगी और टूट-फूट मिली।वही स्कूल के प्रभारी प्राचार्य कहा कि वे 1 जुलाई से प्रभार पर हूं। विद्यालय परिसर में मृत गाय होने की पुष्टि करता हूं। नियमित प्राचार्य नितिन कटारे प्रशिक्षण में बाहर गए हैं।,मामले के सामने आते ही विकास खंड शिक्षा अधिकारी पवन राय ने संज्ञान लिया। इस गंभीर लापरवाही पर विद्यालय प्रबंधन को नोटिस जारी कर जिला शिक्षा अधिकारी को कार्रवाई के लिए अवगत कराया जाएगा।वही शिक्षाधिकारी ने भी इस मामले को गंभीरता से लिया है उन्होंने कहा कि वह स्वंय इस स्कूल जाकर देखेगे और इस मामले मे जो दोषी होगा उस पर कारवाई जरूर की जायेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here