श्री वेंकटेश्वर स्वामी के सुप्रभात दर्शन कर बागेश्वर सरकार ने की विश्व कल्याण और सनातन उत्थान की प्रार्थना।

बागेश्वर सरकार ने शनिवार को तिरुमला स्थित भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी के दिव्य सुप्रभात दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। दर्शन के उपरांत बागेश्वर सरकार ने अपने आध्यात्मिक अनुभव साझा करते हुए कहा कि प्रातःकाल श्री वेंकटेश्वर स्वामी ठाकुर जी के दिव्य एवं अलौकिक सुप्रभात दर्शन का परम सौभाग्य प्राप्त हुआ। उन्होंने समस्त बागेश्वर धाम परिवार एवं सभी श्रद्धालुओं के लिए भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी के श्रीचरणों में प्रार्थना की बागेश्वर सरकार ने कहा कि यह पावन धाम भू-वैकुंठ के नाम से विख्यात है, जहाँ भगवान श्रीहरि स्वयं श्री बालाजी के रूप में विराजमान हैं। प्रभु से हमारी यही प्रार्थना है कि सनातन धर्म का उत्थान हो, समस्त विश्व का कल्याण हो तथा हिंदू, हिंदुत्व और हिंदुस्तान की जय हो,उन्होंने आगे कहा कि इस सृष्टि का कोई भी प्राणी न भूखा रहे, न प्यासा रहे, न दुःखी रहे; सभी सुखी, स्वस्थ, समृद्ध और प्रसन्न रहें। इसी मंगल भावना, लोककल्याण के संकल्प और समस्त मानवता के मंगल की कामना के साथ तिरुपति बालाजी की पावन नगरी में श्री वेंकटेश्वर बालाजी एवं बागेश्वर बालाजी का दिव्य मिलन हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here