रीवा में सुने मकान में लाखों की चोरी,सोने चांदी के जेवरात सहित, 12 बोर की बंदूक और कारतूस उड़ा ले गए चोर

रीवा में चोरों ने एक रिटायर आर्मी मैन के सूने मकान को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने लाखों रुपये के सोने-चांदी और हीरे के जेवरात, नकदी ही नहीं, बल्कि लाइसेंसी 12 बोर की बंदूक, और कारतूस भी अपने साथ ले गए। घटना के बाद पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

मामला रीवा के समान थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 15 रतहरा का है। जानकारी के अनुसार आर्मी से रिटायर अरुण कुमार पटेल की माता का 28 जून को निधन हो गया था। इसके बाद पूरा परिवार अंतिम संस्कार के लिए अपने पैतृक गांव पहाड़खा चले गए थे। इसी दौरान सूना मकान देखकर अज्ञात चोरों ने घर पर धावा बोलते हुए, घर का ताला तोड़ दिया, और अंदर घुसकर पूरी वारदात को अंजाम दिया। रविवार की सुबह पड़ोस में रहने वाले रिश्ते के भतीजे ने, घर का दरवाजा खुला देखा, और इसकी सूचना अरुण कुमार पटेल को दी। जब वे घर पहुंचे तो अलमारी का सामान बिखरा पड़ा था।

जांच करने पर पता चला कि लाखों रुपये के सोने, चांदी और हीरे के जेवरात, करीब 30 हजार रुपये नकद, लाइसेंसी 12 बोर की बंदूक और उसके कारतूस चोरी हो चुके थे। जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही समान थाना पुलिस मौके पर पहुंची। चोरी की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। वहीं थाना प्रभारी आशीष मिश्रा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान करने में जुटे हैं।फिलहाल पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बाइट: आशीष मिश्रा, समान थाना प्रभारी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here