दतिया में बीजेपी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के बाद नया विवाद सामने आया है। प्रदर्शन के दौरान जिला प्रशासन ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर वाहनों में तोड़फोड़ का आरोप लगाया था। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक कथित CCTV वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ पुलिसकर्मी एक वाहन के शीशे तोड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है और न ही इस पर प्रशासन की आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आई है।


