दतिया पहुंचे जितू पटवारी, मृतक कल्लू कुशवाहा के परिजनों से मिले

दतिया। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जितू पटवारी रविवार को दतिया पहुंचे। दतिया पहुंचते ही उन्होंने मृतक कल्लू कुशवाहा के निवास पर पहुंचकर शोकाकुल परिवार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने परिजनों को सांत्वना दी, घटना की जानकारी ली और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।इस अवसर पर उनके साथ कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। शोक संवेदना व्यक्त करने के बाद जितू पटवारी वरिष्ठ कांग्रेस नेता अवधेश नायक के निवास पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर आगामी विधानसभा उपचुनाव को लेकर चर्चा करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here