दतिया उपचुनाव: कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने किया नामांकन, मां पीतांबरा का आशीर्वाद लेकर दिखाया शक्ति प्रदर्शन

दतिया। दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन से पहले उन्होंने मां पीतांबरा पीठ पहुंचकर दर्शन-पूजन किया और बनखंडेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक कर चुनाव में सफलता का आशीर्वाद मांगा।धार्मिक अनुष्ठान के बाद घनश्याम सिंह समर्थकों के काफिले के साथ नवीन कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां उन्होंने नामांकन पत्र दाखिल किया।

इस दौरान नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, महेंद्र बौद्ध, भांडेर विधायक फूल सिंह बरैया समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।नामांकन के बाद कांग्रेस ने बाईपास रिंग रोड स्थित सभा स्थल पर विशाल आमसभा का आयोजन किया, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उपचुनाव के मद्देनज़र कांग्रेस ने नामांकन दिवस को शक्ति प्रदर्शन के रूप में पेश किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here