लॉर्ड्स में छतरपुर की बेटी का कमाल: क्रांति गौड़ के 5 विकेट पर CM मोहन यादव ने दी बधाई

छतरपुर। इंग्लैंड के ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट मैदान पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को टेस्ट मैच में हराकर इतिहास रच दिया। इस ऐतिहासिक जीत में मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के घुवारा की बेटी क्रांति गौड़ ने एक पारी में 5 विकेट लेकर अहम भूमिका निभाई। शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्होंने लॉर्ड्स के प्रतिष्ठित टेस्ट ऑनर्स बोर्ड में भी अपना नाम दर्ज कराया।इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर बधाई देते हुए लिखा कि छतरपुर की बेटी क्रांति गौड़ ने पूरे मध्य प्रदेश और देश का गौरव बढ़ाया है। मुख्यमंत्री ने क्रांति गौड़ और भारतीय महिला क्रिकेट टीम को ऐतिहासिक जीत के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here