दतिया। भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के नामांकन के बाद आयोजित पहली चुनावी सभा में पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा भावुक नजर आए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में उन्होंने कहा कि दतिया की जनता ने उन्हें तीन बार जिताया है और अब वे भावुक व मार्मिक अपील कर भाजपा को जीत दिलाएंगे।कांग्रेस पर निशाना साधते हुए नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि विपक्ष विकास की कोई बात नहीं कर रहा, जबकि विकास के लिए भाजपा की सरकार जरूरी है।
भाजपा कार्यकर्ताओं पर दर्ज एफआईआर के मामले में उन्होंने कहा कि प्रशासन और पार्टी नेतृत्व से चर्चा हो चुकी है, जल्द सब व्यवस्थित हो जाएगा। वहीं समर्थकों की नाराजगी को उन्होंने क्षणिक बताते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता अब शांत हैं और दतिया में भाजपा निश्चित रूप से विजय हासिल करेगी।
बाइट: नरोत्तम मिश्रा, पूर्व मंत्री।


