बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर के भाई शालिग्राम गर्ग पर फायरिंग का आरोप, जमीन विवाद में युवक गोली लगने से घायल

छतरपुर जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के कोड़ा गांव में मंगलवार को जमीन विवाद के चलते गोली चलने की घटना सामने आई है। इस मामले में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम गर्ग सहित चार लोगों पर हवाई फायरिंग और एक युवक को गोली मारने का आरोप लगाया गया है।घटना में घायल मोतीलाल कुशवाहा को गंभीर हालत में पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल का आरोप है कि बागेश्वर महाराज के छोटे भाई शालिग्राम गर्ग गरीबों की जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे। इसी विवाद के दौरान मारपीट हुई और उस पर गोली चला दी गई।घटना की सूचना मिलते ही राजनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटना के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं, जिन्हें पुलिस जांच का हिस्सा बना रही है।पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने बताया कि घायल का जिला अस्पताल में देहाती नालिश (प्रारंभिक बयान) दर्ज किया जा रहा है। अब तक मिले बयानों के आधार पर शालिग्राम गर्ग सहित चार लोगों के नाम सामने आए हैं। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

बाइट, रजत सकलेचा एसपीबाइट, घायल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here