केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि तीन नए आपराधिक कानूनों के लागू होने से देश की न्याय व्यवस्था तेज, पारदर्शी और नागरिक केंद्रित बन रही है। पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में मुख्यमंत्री और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कानूनों के क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा बैठक की गई।उन्होंने कहा कि ई-साक्ष्य, ई-समन और i-Prison जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म, 7 साल या उससे अधिक सजा वाले अपराधों में अनिवार्य फॉरेंसिक जांच, जीरो FIR और तकनीक के इस्तेमाल से पश्चिम बंगाल में सुशासन और त्वरित न्याय को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि इन कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन से राज्य में न्याय व्यवस्था का नया अध्याय शुरू होगा।


