लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी द्वारा शुरू किए गए “छात्रों की गूँज” अभियान के तहत आज #इंदौर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी जी एवं पूर्व मंत्री श्री प्रियव्रत सिंह जी ने छात्रों के साथ संवाद किया।संवाद के दौरान छात्रों ने शिक्षा व्यवस्था, प्रतियोगी परीक्षाओं, रोजगार, बढ़ती फीस, पेपर लीक, समान अवसरों की कमी तथा अपने भविष्य से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए। दोनों नेताओं ने युवाओं की बात गंभीरता से सुनी और उनके सुझावों एवं समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की।इस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव श्री सत्यनारायण पटेल जी एवं सुश्री हिना कांवरे जी ने शिक्षा, डिजिटल सशक्तिकरण और युवाओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखे।इस अवसर पर वरिष्ठ नेता श्री कृपाशंकर शुक्ला जी, जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष श्री चिंटू चौकसे जी, NSUI प्रदेश अध्यक्ष श्री आशुतोष चौकसे जी, महिला कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती शोभा ओझा जी, महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अर्चना जायसवाल जी, कार्यक्रम समन्वयक शांभवी शुक्ला जी सहित कांग्रेस के अनेक वरिष्ठ नेता एवं युवा साथी उपस्थित रहे।


