AAP का सदस्यता अभियान आज से होगा शुरू, 1 करोड़ लोगों को जोड़ने का टारगेट – Aam aadmi party membership campaign will be start from sunday 23rd february

  • AAP चलाएगी आज से शुरू करेगी सदस्यता अभियान
  • अभियान से AAP से  1 करोड़ लोगों को जोड़ा जाएगा

दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) की हैट्रिक जीत के बाद अब सदस्यता अभियान चलाने जा रही है. इस अभियान के तहत करीब 1 करोड़ से ज्यादा लोगों को आम आदमी पार्टी के साथ जोड़ा जाएगा. इसकी जानकारी शुक्रवार को AAP के नेता और दिल्ली सरकार में पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने दी.

गोपाल राय ने कहा, ‘पार्टी 23 फरवरी से 23 मार्च तक यह अभियान चलाएगी, जिसमें सभी राज्यों के ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी से जोड़ना है. बता दें कि आम आदमी पार्टी ने पिछले रविवार को देशभर में अपने संगठन विस्तार के लिए बैठक की थी.’

मुख्यमंत्री आवास पर हुई इस बैठक में पार्टी के दिल्ली संयोजक गोपाल राय ने पार्टी के दूसरे राज्यों के स्टेट यूनिट के इंचार्ज सहित अन्य पदाधिकारियों के साथ संगठन विस्तार पर चर्चा की थी.

ये भी पढ़ें- शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों ने नोएडा-फरीदाबाद जाने वाला एक रास्ता खोला

उस बैठक में दो एजेंडा तय किया गया था जिसमें केजरीवाल सरकार के जीत का संदेश फैलाना, साथ ही AAP और केजरीवाल सरकार के विकास की राजनीति से देश राजनीतिक परिदृश्य बदलना था.

जब गोपाल राय से बिहार और महाराष्ट्र चुनाव लड़ने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि फिलहाल ये तय नहीं है, पार्टी की बैठक में तय होगा.

20 राज्यों में शुरू किया राष्ट्र निर्माण अभियान

वहीं, समाचार एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक, दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों से उत्साहित AAP ने 22 फरवरी से एक राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू की है. इसे आम आदमी पार्टी ने राष्ट्र निर्माण अभियान का नाम दिया है.  यह अभियान 22 फरवरी से 23 मार्च के बीच एक महीने तक चलाया जाएगा.

दिल्ली विधानसभा में बहुमत हासिल करने के बाद आम आदमी पार्टी ने देशभर में राष्ट्र निर्माण अभियान चलाने का फैसला किया है.

पार्टी के दिल्ली संयोजक गोपाल राय ने कहा, ’22 फरवरी से 23 मार्च तक राष्ट्र निर्माण अभियान पूरे देश में चलेगा. 20 राज्यों में ये अभियान चलाया जाएगा. साथ ही गैर हिंदी भाषा वाले क्षेत्रों में उन्हीं की भाषा में पोस्टर छापे जाएंगे.’

16 लाख लोग AAP से जुड़े

गोपाल राय ने कहा, ’22 फरवरी से आम आदमी पार्टी पूरे देश में ‘राष्ट्र निर्माण अभियान’ शुरू कर रही है जो 23 मार्च तक चलेगा. यह सकारात्मक राष्ट्रवाद की राजनीति आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में शुरू की है और सफल रही, अब इसे हम पूरे भारत में लेकर जाएंगे.’

ये भी पढ़ें- दिल्लीः BJP में सिर फुटौव्वल, रविन्द्र गुप्ता बोले- खुद की समीक्षा करे नेतृत्व

अब तक 16 लाख लोग जुड़े

उन्होंने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी को मिली भारी बहुमत ने देश को एक संदेश दिया है, जिसके बाद पार्टी ने पूरे देश में राष्ट्र निर्माण अभियान को आगे बढ़ाते हुए सदस्यता के लिए मिस कॉल करने की अपील करते हुए फोन नंबर 9871010101 जारी किया है. अभी तक पूरे देश में 16 लाख लोग AAP से जुड़ चुके हैं.

आम आदमी पार्टी के मुताबिक, तमिल और कन्नड़ भाषा में भी ये अभियान चलाया जाएगा. दिल्ली में पार्टी से जुड़ने के लिए 1 लाख 72 हजार और उत्तर प्रदेश में 1 लाख 82 हजार लोगों ने पार्टी के नंबर पर मिस्ड काल की है. सभी राज्यों को मिलाकर इस माध्यम से कुल 16 लाख लोग अभी तक पार्टी से जुड़े हैं.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here