दहेज की मांग पूरी न हुई तो चाकुओं से गोद कर मर डाला विवाहिता को – Bundelkhand News



If the demand for dowry is not met, the married woman dies by adopting knives

Sep 19, 2019 08:27

202

0

दहेज की मांग पूरी न हुई तो चाकुओं से गोद कर मर डाला विवाहिता को

Report -Rohit Kumar

देश में आये दिन दहेज के चलते बेटीयों की हत्या व प्रताड़ना के कई प्रकाश में आ रहे है। ऐसा ही एक मामला झाँसी जिले के कटरा का सामने आया है।  जहाँ 21 वर्षिय महिला की दहेज के लोभियों की चाकुओं से गॉड कर उसकी हत्या कर दी । 
झाँसी जिले के कटेरा थानांतर्गत ग्राम मगरवारा में  उस समय हड़कम मच गया जब ग्राम वासियो ने एक महिला  का शव झाड़ियों में पड़ा पाया शव को देखकर लग रहा था कि उसकी  चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई है। 

 मामला जब मायके पक्ष को मालूम हुआ तो उन्होंने महिला की हत्या का आरोप उसके पति सास पर लगया है

 मायके बालो का कहना है कि उसके ससुराल बाले आये दिन दहेज की मांग करते थे।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरु कर दी है।और पति व सास को गिरफ्तार कर लिया है।

झाँसी जिले के कटेरा थानान्तर्गत ग्राम मगरवारा में रहने वाली पूजा की शादी डेढ़ साल पहले प्रहलाद के साथ हुई थी। शादी में पूजा के मायके पक्ष ने हैसियत के अनुसार दहेज दिया। इसके बाद भी पति और ससुरालीजन खुश नही हुए। मायके पक्ष का आरोप है कि पति और ससुरालीजन पिछले 4 दिनों से उनकी बात पूजा से नही करने दे रहे थे। अतिरिक्त दहेज न मिलने पर पूजा के पति ने चाकुओं से गोदकर उसकी की है।

इसकी सूचना थाने की पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिय हैै।और पति व सास को गिरफ्तार कर लिया है।




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here