टोल प्लाजा पर पूर्व सांसद प्रतिनिधि का गुस्सा, वीडियो वायरल होने के बाद संजू बरसैया ने दी सफाई

छतरपुर। उत्तर प्रदेश के लुहारी टोल प्लाजा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें छतरपुर-टीकमगढ़ क्षेत्र से जुड़े केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार के पूर्व सांसद प्रतिनिधि संजू बरसैया टोल कर्मचारियों से विवाद करते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है।

संजू बरसैया ने सफाई देते हुए कहा कि वीडियो करीब 15 दिन पुराना है, जो शनिवार को सामने आया। उनके मुताबिक, वे केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार को झांसी रेलवे स्टेशन छोड़ने गए थे। जाते समय टोल प्लाजा पर उनकी गाड़ी को बिना शुल्क जाने दिया गया था, लेकिन वापस लौटने पर उसी गाड़ी से दोबारा टोल मांगा गया।संजू बरसैया का कहना है कि उन्होंने टोल कर्मचारियों को बताया कि इसी गाड़ी से कुछ समय पहले वे बिना टोल दिए निकले थे और मंत्री का नाम भी बताया, लेकिन टोल कर्मचारी नहीं माने। इसी बात को लेकर बहस हो गई। उन्होंने आरोप लगाया कि टोल कर्मचारियों की ओर से गाली-गलौज किए जाने के बाद उन्हें भी गुस्सा आ गया और विवाद बढ़ गया।संजू बरसैया ने कहा कि वीडियो पुराना है और घटना टोल शुल्क को लेकर हुए विवाद के दौरान की है।

बाइट — संजू बरसैया, पूर्व सांसद प्रतिनिधि

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here