अमूल्या को मारने के लिए 10 लाख का इनाम घोषित, PAK के समर्थन में लगाया था नारा – Sri ram sena activist announces 10 lakh rupees bounty killing woman who raised pakistan zindabad slogan

  • अमूल्या को रिहा नहीं किया जाए, वरना मार देंगेः कार्यकर्ता
  • हमने ऐसा कोई वीडियो नहीं देखा, और न ही कुछ सुनाः SP

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ गुरुवार शाम को बेंगलुरू में एक रैली में ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाने वाली अमूल्या लियोना की हत्या करने के लिए दक्षिणपंथी संगठन श्री राम सेना के एक कार्यकर्ता ने 10 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की है.

वीडियो फुटेज में श्री राम सेना का कार्यकर्ता संजीव मारदी राज्य सरकार से अमूल्या लियोन को नहीं रिहा करने का आह्वान करता दिख रहा है. वीडियो में संजीव मारदी यह भी कहता दिख रहा है कि राज्य और केंद्र सरकार को किसी भी सूरत में उसे रिहा नहीं करना चाहिए. अगर वह रिहा होती है तो हम उसकी हत्या कर देंगे.

हमें कोई जानकारी नहींः SP

उन्होंने यह भी कहा कि हम उसकी हत्या करने वाले को श्री राम सेना की ओर से 10 लाख का इनाम देंगे. इस प्रकरण पर बेल्लारी के पुलिस अधीक्षक सीके बाबा ने कहा कि उन्होंने अब तक ऐसा कोई वीडियो नहीं देखा और ना ही ऐसी कोई बात ही सुनी है. उन्होंने आगे कहा, ‘मुझे पता लगाने दीजिए. उसने जो कहा है उसे मैंने नहीं सुना है.’

इससे पहले बेंगलुरु में पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाने वाली लड़की अमूल्या लियोना का नक्सल लिंक होने का दावा किया गया है. कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा का कहना है कि यह समाज में शांति और सौहार्द के माहौल को बिगाड़ने की कोशिश है. ऐसे लोगों की भी जांच होनी चाहिए, जो इनको प्रोत्साहित करते हैं. अगर अमूल्या का नक्सलियों से भी संबंध था. सजा तो होनी ही चाहिए.

अमूल्या के पिता की शिकायत

इस बीच अमूल्या लियोना के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि चिकमंगलुरु में उनके घर को कुछ अराजक तत्वों ने तोड़-फोड़ की है.

इसे भी पढ़ें — अमूल्या के घर में तोड़फोड़, CM येदियुरप्पा बोले- नक्सलियों से हैं संबंध

अमूल्या के पिता जनता दल सेकुलर (जेडीएस) के स्थानीय नेता हैं. इससे पहले उन्होंने कहा था, ‘मैंने कई बार अमूलया से कहा कि वे मुसलमानों से न जुड़ें. उसने नहीं सुना. मैंने कई बार भड़काऊ बयान नहीं देने के लिए कहा था लेकिन वह नहीं मानी.’

इसे भी पढ़ें — पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वाली लड़की के खिलाफ राजद्रोह का केस दर्ज

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here