ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत ग्राम सेवनीखुर्द में निजी भूमि पर बाउंड्रीवॉल बनाने के दौरान हुए विवाद में मारपीट कर पांच लाख रुपये रंगदारी मांगने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने पूर्व सभासद समेत चार पर मुकदमा दर्ज किया है। थाना कोतवाली अंतर्गत मोहल्ला पिसनारीबाग, राजघाट रोड निवासी कपूरचंद साहू पुत्र प्यारेलाल ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि ग्राम सभा सेवनी खुर्द में उसकी निजी जमीन है। वह 21 फरवरी को बाउंड्रीवॉल बनवा रहा था, जहां नदीपुरा निवासी उसके पार्टनर जसपाल सिंह सरदार भी थे। सुबह करीब दस बजे मोहल्ला पिसनारी निवासी पूर्व सभासद भैया यादव पुत्र महाराज सिंह, तलैयापुरा निवासी महेंद्र साहू पुत्र घनश्याम साहू, रावतयाना निवासी उमेश पुत्र इमरतलाल, गांधीनगर निवासी अभिषेक पुत्र रमेश शर्मा आए और उन लोगों को गाली- गलौज करते हुए बाउंड्रीवॉल तोड़ दी। आरोप लगाया कि जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पांच लाख रुपये मांगे। पैसे देने से मना किया तो लात- घूसों से मारपीट कर दी, जिससे उसे चोटें आईं। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने कपूरचंद की तहरीर के आधार पर आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।