बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र में वन्य जीव एवं मानव द्वंद्व थमने का नाम नहीं ले रहा है आज फिर मवेशी ढूंढने गया ग्रामीण बाघिन के हमले का शिकार हुआ उमरिया – जिले के विश्वप्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र में वन्य जीव एवं मानव द्वंद्व थमने का नाम नहीं ले रहा है, आज फिर एक ग्रामीण मवेशी ढूंढने गया और बाघिन के हमले का शिकार हो गया, वन विभाग को सूचना मिलने पर घायल को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुर में भर्ती करवाया गया l बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक डॉक्टर अनुपम सहाय ने बताया कि आज दिनांक 12-08-2026 को परिक्षेत्र पनपथा कोर के बीट बघडो मे ग्राम बघडो निवासी रामनरेश सिंह पिता लालमन सिंह उम्र 36 वर्ष को मवेशी ढूँढने के दौरान बाघिन द्वारा अचानक हमला कर घायल कर देने पर पीड़ित को तत्काल शासकीय अस्पताल मानपुर मे एडमिट कराकर उपचार कराया जा रहा है, स्थिति समान्य है। तात्कालिक सहायता राशि 3000=00 प्रदाय किया गया है। उप वन मंडलाधिकारी, पनपथा तथा वन परिक्षेत्र अधिकारी, पनपथा कोर द्वारा अस्पताल पहुंचकर घायल व्यक्ति से मिलकर उसके बेहतर उपचार हेतु ड्यूटी डाक्टर से संपर्क स्थापित किया गया l गौरतलब है कि पनपथा कोर और बफर रेंज में ही बाघ के हमले की सबसे अधिक घटना सामने आती है जिसको देख कर ऐसा लगता है कि पार्क प्रबंधन कहीं न कहीं ग़श्ती और फील्ड वर्क में लापरवाही बरतता है जिसका खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है l


