झमाझम बारिश भी नहीं रोक सकी बागेश्वर महाराज की तिरंगा यात्रा

राष्ट्रभक्ति के सामने फीकी पड़ी मौसम की चुनौतियां, गुरुकुलम में बागेश्वर महाराज करेंगे ध्वजारोहण

छतरपुर। झमाझम बारिश और खराब मौसम भी बागेश्वर महाराज की तिरंगा यात्रा के उत्साह को नहीं रोक सका। सिद्ध पीठ बागेश्वर धाम में स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पूर्व निकाली गई तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी शामिल हुए। मंदिर से यात्रा की शुरुआत होते ही बादल जमकर बरसे लेकिन बारिश के बावजूद लोगों का जोश और देशभक्ति का जुनून कम नहीं हुआ।तिरंगा यात्रा के दौरान हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थामे बागेश्वर महाराज के साथ श्रद्धालु पूरे उत्साह से आगे बढ़ते रहे। इस दौरान झंडा ऊंचा रहे हमारा, विजयी विश्व तिरंगा प्यारा जैसे देशभक्ति गीतों से माहौल गूंज उठा। तेज बारिश के बीच भी लोगों ने देशभक्ति के रंग में रंगकर यात्रा में अपनी सहभागिता निभाई।यात्रा में धर्म और राष्ट्रभक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। बारिश की तेज बौछारों के बीच भी धर्मप्रेमियों का उत्साह हाई रहा और लोग पूरे जोश के साथ तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल रहे। आयोजकों और श्रद्धालुओं के लिए यह यात्रा देश के प्रति सम्मान, एकता और राष्ट्रभक्ति का संदेश देती नजर आई।वहीं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बागेश्वर महाराज अपने ही गुरुकुलम में ध्वजारोहण करेंगे। गुरुकुलम में स्वतंत्रता दिवस पर्व को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ध्वजारोहण के साथ राष्ट्रगान और देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। तिरंगा यात्रा के दौरान बारिश के बीच उमड़ा जनसैलाब यह संदेश देता नजर आया कि देशभक्ति के उत्साह के आगे मौसम की चुनौतियां भी छोटी पड़ जाती हैं। तिरंगा यात्रा के दौरान बमीठा थाना प्रभारी वाल्मीकि चौबे विशेष रूप से उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here