वंदे मातरम के अपमान के आरोप पर बीजेपी का कैंडल मार्च, खड़गे-राहुल के इस्तीफे की मांग

आगर-मालवा। 15 अगस्त पर वंदे मातरम के अपमान के आरोप को लेकर आगर-मालवा में बीजेपी ने कैंडल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। बीजेपी जिलाध्यक्ष ओम मालवीय के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ता जिला मुख्यालय पर जुटे और कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की।बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व पर निशाना साधते हुए मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी के इस्तीफे की मांग की। बीजेपी का आरोप है कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर वंदे मातरम के अपमान से देशवासियों की भावनाएं आहत हुई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here