Last Updated:
Nitin Nabin News: स्वतंत्रता दिवस पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की तिरंगा फहराने वाली तस्वीर से छेड़छाड़ के आरोप में रायपुर के सिविल लाइंस थाने में कांग्रेस आईटी सेल के नेता अरुण साहू के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. बीजेपी प्रवक्ता गौरीशंकर श्रीवास की लिखित शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है.
कांग्रेस नेता की शिकायत के दौरान पुलिस को सौंपे गए स्क्रीनशॉट.
Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बड़ा राजनीतिक और कानूनी विवाद सामने आया है. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की 15 अगस्त की एक तस्वीर के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में कांग्रेस नेता पर मामला दर्ज किया गया है. रायपुर की सिविल लाइंस पुलिस ने कांग्रेस आईटी सेल के नेता अरुण साहू के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है.
अपने एकाउंट से वायरल की फोटो
जानकारी के अनुसार, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपने निवास पर तिरंगा फहराया था. नितिन नबीन ने इस कार्यक्रम की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट की थीं. आरोप है कि इस दौरान की ही एक तस्वीर को एडिट किया गया. इस तस्वीर के साथ छेड़छाड़ की गई और इसे सोशल मीडिया पर इस तरह से साझा किया गया, जिससे लोगों के बीच गलत और भ्रामक संदेश फैले. आरोपी कांग्रेस नेता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से इस छेड़छाड़ की हुई फोटो को वायरल किया था.
बाद में हटा दी गई थी पोस्ट
तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता गौरीशंकर श्रीवास ने इस पर गहरी आपत्ति जताई. उन्होंने इसे राष्ट्रध्वज के सम्मान से जुड़ा एक बेहद गंभीर मामला बताया और सिविल लाइंस थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई. अपनी शिकायत के साथ उन्होंने पुलिस को सोशल मीडिया पोस्ट के स्क्रीनशॉट और अन्य जरूरी दस्तावेज भी प्रमाण के तौर पर सौंपे. पुलिस शिकायत में यह भी बताया गया कि विवाद बढ़ने के बाद संबंधित पोस्ट को बाद में सोशल मीडिया से हटा दिया गया था, लेकिन तब तक वह काफी वायरल हो चुकी थी.
About the Author
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…
और पढ़ें
Source link


