राजगढ़ में जमीनी विवाद में चली गोली, एक की मौत; दो घायल, दो बेघर गिरफ़्तार

राजगढ़ ब्रेकिंग। तलेन थाना क्षेत्र के इकलेरा गांव में प्लॉट पर कब्जे को लेकर हुए जमीनी विवाद में गोली चलने से एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए शुजालपुर रेफर किया गया है।बताया जा रहा है कि गोली चलाने वाला आरोपी दिलीप प्रजापति, वर्तमान में शाजापुर जिले में एएसआई के पद पर पदस्थ है। आरोप है कि उसने अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली चलाई। घटना के बाद मौके से फरार हो रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना का वीडियो भी सामने आया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।