मां बगलामुखी मंदिर की पार्किंग में कर्मचारी से मारपीट, VIDEO वायरल; नलखेड़ा पुलिस ने दर्ज की NCR

आगर-मालवा। प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर में पार्किंग व्यवस्था से जुड़े कर्मचारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति पार्किंग कर्मचारी को पकड़कर जमीन पर गिराता हुआ नजर आ रहा है।शिकायत के मुताबिक, मंदिर परिसर की पार्किंग में कर्मचारी अंकित बैरागी और उज्जैन निवासी सिद्धार्थ उपाध्याय के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद मारपीट की गई। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि मारपीट के दौरान उसे चोटें भी आई हैं।मामले में नलखेड़ा पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2) और 352 के तहत एनसीआर दर्ज की है। पुलिस ने शिकायत और सामने आए वीडियो के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, घटना के बाद मंदिर परिसर की सुरक्षा और पार्किंग व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here