Chhattisgarh News In Hindi : Utai News – chhattisgarh news school of jatghar will now study in smart class | जाताघर्रा के स्कूल में अब होगी स्मार्ट क्लास से पढ़ाई


उद्घाटन समारोह में ब्लाक के शिक्षकों की टीम भी शाला पहुंची थी।

धमधा| संकुल केंद्र बरहापुर के प्राथमिक व माध्यमिक शाला जाताघर्रा में स्मार्ट क्लास का उद्घाटन बीईओ एके खरे ने किया। उन्होंने कहा कि इससे बच्चे नई तकनीक का उपयोग कर जटिल विषय वस्तु को भी आसानी से समझ सकते हैं। बच्चों में पढ़ने के प्रति रुचि बढ़ेगी। नई वैज्ञानिक सोच विकसित होगा, उपस्थिति बढ़ेगी। इस अवसर पर अन्य अतिथियों के साथ ही साथ विभिन्न संकुलों से लगभग 50 शिक्षक अवलोनार्थ पहुंचे थे। सभी ने भी स्मार्ट क्लास की तारीफ की। ग्रामीणों में स्मार्ट क्लास को लेकर उत्सुकता दिखाई दी। कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रधानपाठक सेवती राजपूत, लक्ष्मन साहू, वरिष्ठ शिक्षक युवराज साहू ने अतिथियों व पालकों का स्वागत किया। शिक्षक कुलेश्वर सोनकर, ज्योति साहू, तीरथ सोनकर, सरपंच करुणा पटेल, तुलसी पटेल, सुखराम वर्मा, दुखु राम पटेल सहित बड़ी संख्या में शिक्षक व छात्र उपस्थित रहे।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here