छतरपुर – मध्यप्रदेश में बसों के किराए में बढ़ोतरी के विरोध में छतरपुर के छात्रों ने मोर्चा खोल दिया है। छात्रों ने पहले हाईवे जाम किया और फिर कलेक्ट्रेट गेट पर जोरदार हंगामा किया,प्रदेश सरकार द्वारा बस किराए में की गई वृद्धि से नाराज छात्र-छात्राओं ने आज जोरदार प्रदर्शन किया। छात्रों का कहना है कि किराया बढ़ने से गरीब और मध्यम वर्गीय छात्रों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है, जिससे पढ़ाई प्रभावित हो रही है।,आक्रोशित छात्रों ने सबसे पहले शहर के मुख्य हाईवे पर जाम लगा दिया। सड़क पर बैठकर उन्होंने जमकर नारेबाजी की। जाम के कारण हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।,हाईवे जाम के बाद छात्रों का गुस्सा कलेक्ट्रेट पहुंचा। कलेक्ट्रेट गेट पर छात्रों ने जोरदार हंगामा और नारेबाजी की। स्थिति को देखते हुए CSP अरुण सोनी सहित भारी पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया। पुलिस ने छात्रों को समझाने का प्रयास किया।,छात्रों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर बस किराया वृद्धि वापस लेने की मांग की है।

