छतरपुर कलेक्टर के हटने पर मना जश्न, कांग्रेसियों ने जमकर फोड़े पटाखे….

छतरपुर। छतरपुर कलेक्टर के हटने पर छतपुर शहर में जश्न मनाया गया । कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शहर में पटाखे फोड़ कर जश्न मनाया।

आप को बता दे कि यह वहीं शहर है जहां पर इससे पहले कलेक्टर के तबादले पर लोगों द्वारा शहर भर में विरोध प्रदर्शन हुए। यह पहली बार हुआ कि छतरपुर कलेक्टर मोहित बुंंदस के हटाए जाने पर जश्न मनाया गया। कलेक्टर मोहित पर रेत माफियाओं से मिले होने के आरोप लग चुके है तो वहींं कांग्रेस पार्टी के क्षेत्रीय पदाधिकारी व विधायकों की नाराजगी बताई जा रही है। यह पहला मौका नहीं है, जब प्रदेश की कांग्रेस सरकार को अपने कार्यकर्ताओं को लेकर विपरीत स्थिति का सामना करना पड़ा है। अधिकारियों की पदस्थापना और उन्हें हटाने के मामले में सरकार पर पार्टी के नेता ही सवाल उठा चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here