दतिया जिले में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। दतिया शहर के वार्ड क्रमांक 16 में आज बारिश के बीच एक कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। गनीमत रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।वहीं, कस्बा इंदरगढ़ में लगातार बारिश के चलते कई ग्रामीणों के मकानों में पानी भर गया है। घरों में पानी घुसने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।लगातार बारिश का असर जिले के तालाबों पर भी देखने को मिल रहा है। कई तालाब ओवरफ्लो हो गए हैं और पानी तेज बहाव के साथ झरने की तरह बह रहा है। बारिश के चलते प्रशासन भी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।


