ओरछा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज ओरछा में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक से पहले प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान उनके साथ क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान मौजूद रहे। नेताओं ने प्रदर्शनी में प्रदर्शित विभिन्न विषयों की जानकारी ली।

