मऊगंज जिले के हनुमना थाना क्षेत्र में खेत में काम करने गए, पति-पत्नी के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। दोनों सुबह घर से खेत के लिए निकले थे, लेकिन काफी देर तक जब वापस नहीं लौटे। तब परिजनों ने तलाश शुरू की, तो घर से कुछ ही दूरी पर खेत में दोनों के शव मिले। घटना की सूचना लगने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरु कर दी।
जानकारी के मुताबिक पूरी घटना मऊगंज जिले के, हनुमना थाना क्षेत्र के ढाबा गौतमान गांव की है। मृतकों की पहचान 43 वर्षीय वंशमणि पटेल, और उनकी पत्नी 40 वर्षीय गीता पटेल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी सुबह करीब 10 बजे घर से खेत में काम करने के लिए निकले थे। जब काफी देर तक दोनों घर वापस नहीं लौटे, तो परिजनों को चिंता हुई, और उनकी तलाश शुरू की गई।तलाश के दौरान घर से कुछ ही दूरी पर स्थित खेत में दोनों के शव मिले। घटना की सूचना मिलते ही हनुमना पुलिस मौके पर पहुंची, और मामले की जांच शुरू की।
प्रारंभिक तौर पर आकाशीय बिजली गिरने से दोनों की मौत होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि मौत की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं है।पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, हनुमना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण का खुलासा हो सकेगा।


