मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान को मिली नई रफ्तार, CM ने लॉन्च किया पोर्टल; लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

भोपाल। मुख्यमंत्री ने आज मंत्रालय में ‘मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान पोर्टल’ लॉन्च किया। अभियान के चार सप्ताह सफलतापूर्वक पूरे हो चुके हैं और इसके माध्यम से जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के समन्वय से जन समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जा रहा है।पोर्टल पर अभियान के तहत किए गए भ्रमण, निरीक्षण, जनसंवाद, उद्यम संवाद, जिला स्तरीय समीक्षा बैठकों, महत्वपूर्ण निर्देशों, नवाचारों और सुझावों की जानकारी दर्ज की जाएगी। इन गतिविधियों की उच्च स्तर पर नियमित समीक्षा की जाएगी।मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को पोर्टल पर अभियान से संबंधित जानकारी नियमित रूप से दर्ज करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जन समस्याओं के निराकरण में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here