दुबई में गूंजा ‘इन्वेस्टमेंट डेस्टिनेशन मध्यप्रदेश’, CM मोहन यादव ने निवेशकों को दिया निवेश का न्योता

दुबई के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में आयोजित ‘इन्वेस्टमेंट डेस्टिनेशन : मध्यप्रदेश’ सत्र में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निवेशकों को मध्यप्रदेश की निवेश-अनुकूल नीतियों और औद्योगिक विकास के लिए उपलब्ध बेहतर वातावरण की जानकारी दी।मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश निवेशकों का भरोसेमंद साथी है। प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध प्रदेश में युवा कौशल संपन्न हैं और सभी प्रमुख सेक्टर्स में निवेश के अवसर उपलब्ध हैं।उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश में दूरसंचार निर्माण, डिजिटल मैन्युफैक्चरिंग, ऑप्टिकल फाइबर, इलेक्ट्रॉनिक्स, ग्रीन एनर्जी और भविष्य की तकनीकी जरूरतों के अनुरूप मजबूत औद्योगिक इकोसिस्टम तैयार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने निवेशकों से बिना संकोच मध्यप्रदेश में निवेश करने का आह्वान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here