संदिग्ध परिस्थितियों में BJP नेता के भाई ने खुद को मारी गोली, मौके पर मौत

ग्वालियर के किला गेट थाना क्षेत्र के अवकाना इलाके में क्रेशर संचालक रोहित शर्मा ने संदिग्ध परिस्थितियों में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली लगने से रोहित की मौके पर ही मौत हो गई।गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन और पड़ोसी मौके पर पहुंचे, जहां रोहित खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस और FSL टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए।बताया जा रहा है कि रोहित ने अपनी लाइसेंसी राइफल से यह कदम उठाया। परिजनों के मुताबिक घटना से कुछ देर पहले ही रोहित दोस्तों के साथ लूडो खेलकर घर लौटा था। रोहित अपने एक दोस्त के साथ पार्टनरशिप में क्रेशर का संचालन करता था।मृतक रोहित शर्मा BJP नेता हिमांशु शर्मा का छोटा भाई था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here