मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज मंत्रालय में खनिज साधन विभाग की बैठक लेकर विभागीय गतिविधियों और प्रस्तावित राज्य खनिज अन्वेषण नीति-2026 की विस्तृत समीक्षा की।मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को प्रस्तावित नीति को प्रभावी और निवेश-अनुकूल बनाने के साथ प्रदेशवासियों के हित में इसका बेहतर अमल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक और खनिज संसाधनों का पारदर्शी, वैज्ञानिक और पर्यावरण-सम्मत उपयोग किया जाए।मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे प्रदेश को राजस्व मिलने के साथ खनन क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।


