ग्वालियर में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराकर दुकान में घुसी, चालक की मौत; तीन दोस्त गंभीर घायल

ग्वालियर। गोला का मंदिर थाना क्षेत्र में बीती रात करीब 2 बजे तेज रफ्तार कार सड़क पर बैठी गाय को बचाने के प्रयास में पेड़ से टकराकर दुकान में जा घुसी। हादसे में कार चालक साहिल तोमर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार उसके तीन दोस्त विकास तोमर, मोहित भदौरिया और सुमित तोमर गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना भिंड रोड स्थित कटारे फार्म के पास की है। बताया जा रहा है कि चारों युवक मूल रूप से मुरैना के पोरसा क्षेत्र के रहने वाले हैं। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराकर दुकान में घुसती नजर आ रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here