भोपाल स्थित मंत्रालय में सारंगपुर, राजगढ़ में वर्ष 2024 से अब तक हुए विकास कार्यों और हासिल उपलब्धियों पर केंद्रित पुस्तिका ‘विकास की गाथा- अभ्युदय सारंगपुर’ का विमोचन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कैबिनेट के साथियों के साथ पुस्तिका का विमोचन किया।पुस्तिका में सारंगपुर क्षेत्र में वर्ष 2024 से अब तक हुए विभिन्न विकास कार्यों और उपलब्धियों को प्रमुखता से शामिल किया गया है। इस अवसर पर पुस्तिका के लेखक एवं राज्यमंत्री गौतम टेटवाल को नवाचार के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी गईं।पुस्तिका के माध्यम से सारंगपुर क्षेत्र में विकास की दिशा में किए गए कार्यों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है।


