छतरपुर, शहर के सुमति अकादमी के विद्यार्थियों ने खेल एवं बौद्धिक प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यालय के विद्यार्थियों का शतरंज एवं फुटबॉल में राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए चयन हुआ है। शतरंज प्रतियोगिता में अंडर-14 वर्ग में विद्यालय की छात्रा अनिका श्रीवास्तव (कक्षा 8वीं), यशोजित बुंदेला एवं मान्या खरे (कक्षा 7वीं) ने फुटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। विद्यालय के चेयरमैन श्री सोमिल अग्रवाल, डायरेक्टर श्रीमती भावना अग्रवाल एवं प्राचार्य श्री सुनील कुमार मिश्रा सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने चयनित विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी तथा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।


