सतना कलेक्ट्रेट गेट के सामने युवती पर चाकू से हमला, डेढ़ घंटे में आरोपी गिरफ्तार

सतना शहर के कोतवाली इलाके के के कलेक्ट्रेट गेट के सामने उस समय हड़कंप मच गया जब दिनदहाड़े एक स्कूटी सवार युवती पर एक युवक ने अचानक चाकू से जानलेवा हमला कर दिया, हमले में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई, घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में हमलावर आरोपी सूरज जाटव को गिरफ्तार कर लिया, हमले के पीछे आरोपी युवक ने युवती से प्रेम सम्बन्ध टूटने पर रंजिश बताया है, पुलिस ने हत्या की कोशिश की धाराओं के तहत मामला कायम कर जेल भेज दिया है ।

सतना कलेक्ट्रेट गेट के सामने दिनदहाड़े चाकू के हमले से घायल स्कूटी सवार युवती ने जानकारी देते हुए बताया कि वह अपनी स्कूटी से कहीं जा रही थी, तभी आरोपी सूरज जाटव ने पीछे से आकर उस पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गया, पुलिस मामले की गंभीरता से लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, आरोपी से पूछताछ जांच तफ्तीश कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है ।

कलेक्ट्रेट गेट पर हुई दिनदहाड़े चाकू बाजी की घटना से न सिर्फ इलाके में सनसनी फैल गई बल्कि घटना पुलिस के लिए चुनौती बन गईं थी, ऐसे में कोतवाली थाना पुलिस हरकत में आई और महज डेढ़ घंटे के अंदर घेराबंदी कर आरोपी सूरज जाटव को गिरफ्तार कर लिया, पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी और घायल युवती के बीच प्रेम प्रसंग था, सम्बन्ध टूटने पर आरोपी रंजिश मान बैठा और धावारी चौराहे के पास कलेक्ट्रेट के सामने युवती पर चाकू से हमला कर दिया, आरोपी के खिलाफ गाली गलौच, मारपीट, हत्या की नाकाम कोशिश सहित BNS की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है ।l

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here