इंदौर। कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का इंदौर मीडिया पर गुस्सा सामने आया है। बताया जा रहा है कि उनके एक विवादित बयान को मीडिया में प्रमुखता से दिखाए जाने से वे नाराज हैं।दतुन पहाड़ी पर आयोजित 25 हजार पौधरोपण कार्यक्रम के बाद जब मीडिया ने मंत्री से बातचीत करने की कोशिश की, तो उन्होंने बाइट देने से दूरी बनाई। इस दौरान विजयवर्गीय ने कथित तौर पर कहा कि “इंदौर में बाइट देना बंद।”मंत्री के इस रुख के बाद कार्यक्रम स्थल पर मौजूद मीडिया कर्मियों के बीच चर्चा शुरू हो गई।


