केन नदी पुल से महिला-पुरुष ने लगाई छलांग, पुरुष का शव बरामद; महिला की तलाश जारी

छतरपुर। बमीठा थाना क्षेत्र के पन्ना-छतरपुर मार्ग स्थित केन नदी पुल से एक महिला और पुरुष के छलांग लगाने की सूचना के बाद पुलिस और SDRF की टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। सूचना स्थानीय युवक द्वारा पुलिस को दी गई थी। जानकारी मिलते ही बमीठा थाना पुलिस, चंद्रनगर चौकी पुलिस, SDRF टीम और स्थानीय मछुआरों ने नदी में तलाश शुरू की। सर्चिंग के दौरान एक पुरुष का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि महिला की तलाश अभी भी जारी है। टीम टोरिया घाट क्षेत्र में भी सर्चिंग कर रही है। एसपी रजत सकलेचा के मुताबिक, दोनों की पहचान की प्रक्रिया की जा रही है। पहचान होने के बाद ही घटना से जुड़ी परिस्थितियों और कारणों के संबंध में आगे की जानकारी स्पष्ट हो सकेगी। मामले में बमीठा थाना पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

बाइट, रजत सकलेचा, एसपी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here