नलखेड़ा। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता गोविंदा सोमवार को धार्मिक नगरी नलखेड़ा पहुंचे, जहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध मां बगलामुखी माता मंदिर में पहुंचकर माता रानी के दर्शन किए और विशेष पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।गोविंदा के मंदिर पहुंचने पर पंडित विनोद शर्मा द्वारा विधि-विधान से पूजन कराया गया। पूजन के पश्चात मुख्य पुजारी द्वारा उन्हें आशीर्वाद स्वरूप माता की चुनर ओढ़ाई। मंदिर में दर्शन के दौरान उन्होंने श्रद्धापूर्वक माता रानी के समक्ष पूजा-अर्चना की।-बड़ी संख्या में पहुंचे प्रशंसक -वहीं, बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा के नलखेड़ा पहुंचने की खबर जैसे ही उनके प्रशंसकों को लगी, बड़ी संख्या में प्रशंसक माता मंदिर पहुंच गए। अपने पसंदीदा अभिनेता को सामने देखकर प्रशंसकों में खासा उत्साह नजर आया। लोग गोविंदा के साथ फोटो और सेल्फी लेने के लिए उत्साहित दिखाई दिए।मंदिर परिसर में कुछ समय के लिए प्रशंसकों की भीड़ जुट गई और हर कोई अभिनेता की एक झलक पाने तथा उनके साथ यादगार तस्वीर लेने को उत्सुक नजर आया।


