सिवनी-बालाघाट हाईवे पर बस और कार की भिड़ंतदो लोग गंभीर घायल,कुछ को मामूली चोट

सिवनी जिले के बरघाट थाना क्षेत्र के ग्राम पौनार के पास सिवनी-बालाघाट मुख्य मार्ग पर रविवार सुबह करीब 10 बजे एक बस और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार यात्रियों सहित कार सवार लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने घायलों को वाहनों से बाहर निकालने में मदद की और घटना की सूचना पुलिस को दी।प्राप्त जानकारी के अनुसार बस में सवार यात्री मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मंडला जा रहे थे। बताया गया है कि बस में बरघाट थाना क्षेत्र के आष्टा, अंखिवाड़ा और कल्याणपुर सहित आसपास के गांवों के लोग सवार थे। इसी दौरान पौनार के पास सामने से आ रही कार से बस की जोरदार भिड़ंत हो गई।टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा। हादसे में बस और कार में सवार कई लोगों को चोटें आई हैं। घायलों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। बरघाट थाना प्रभारी मोहनीश वेस के अनुसार कार सवार उमेन्द्र कुमार मर्सकोले उम्र 40 वर्ष निवासी बालाघाट,बस सवार शंकर लाल सोनी उम्र 76 वर्ष निवासी कल्याणपुर को अपेक्षाकृत अधिक चोटें आई हैं, जबकि कुछ अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं।घटना की जानकारी मिलते ही बरघाट पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात व्यवस्थित कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि बस चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। दुर्घटना में शामिल बस का पंजीयन क्रमांक MP20 ZL 9870 बताया गया है।पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार को दुर्घटना की वजह माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारण जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों और घायलों के बयान भी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here