भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भोपाल निवास पर लेफ्टिनेंट जनरल अरविंद चौहान और मेजर जनरल विकास लाल सहित वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों ने सौजन्य भेंट की। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को 15 जनवरी 2027 को आयोजित होने वाले सेना दिवस समारोह के लिए आमंत्रित किया।सेना दिवस के अवसर पर भोपाल में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने आयोजन को गरिमामय और सुव्यवस्थित बनाने के लिए राज्य शासन की ओर से आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने की बात कही। गौरतलब है कि 15 जनवरी 2027 को भोपाल में सेना दिवस परेड के साथ सैन्य प्रदर्शनी, सैन्य अभ्यास और शौर्य संध्या जैसे कार्यक्रम भी प्रस्तावित हैं।


