मंदसौर में ‘बलराम कृषि महोत्सव’, CM मोहन यादव ने वर्चुअली किसानों से किया संवादखबर

मंदसौर। ‘कृषक कल्याण वर्ष-2026’ के अंतर्गत मंदसौर में आयोजित ‘बलराम कृषि महोत्सव’ में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वर्चुअली शामिल हुए और किसानों से संवाद किया।मुख्यमंत्री ने मंदसौर को कृषि के क्षेत्र में अग्रणी बताते हुए कहा कि यहां के किसानों की मेहनत से जिले की माटी बेहतर कृषि उत्पादन देती है। उन्होंने मंदसौर के लहसुन की देश-विदेश में पहचान का उल्लेख करते हुए बताया कि ‘एक जिला, एक उत्पाद’ के तहत लहसुन की ब्रांडिंग और मार्केटिंग को बढ़ावा दिया जा रहा है।मुख्यमंत्री ने कहा कि तकनीक और नवाचार के जरिए कृषि उत्पादन तथा किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। साथ ही खाद्य प्रसंस्करण और मूल्य संवर्धन को बढ़ावा देने के साथ पशुपालन एवं डेयरी को ग्रामीण अर्थव्यवस्था का मजबूत आधार बनाने पर भी जोर दिया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here