MP Travel Mart में मध्यप्रदेश में पर्यटन निवेश को बढ़ावा, ₹2,948 करोड़ से अधिक के MoU और लेटर ऑफ अवॉर्डखबर

भोपाल। मध्यप्रदेश में पर्यटन की अपार संभावनाओं को देखते हुए पर्यटन क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। भोपाल में आयोजित ‘एमपी ट्रैवल मार्ट’ में देश-विदेश के प्रमुख पर्यटन निवेशकों, हॉस्पिटैलिटी समूहों और अन्य स्टेकहोल्डर्स के साथ वन-टू-वन बैठकें आयोजित की गईं।इस दौरान पर्यटन अधोसंरचना, धरोहर संरक्षण, कौशल विकास और फिल्म पर्यटन सहित विभिन्न क्षेत्रों में ₹2,948 करोड़ से अधिक के MoU और लेटर ऑफ अवॉर्ड प्रदान किए गए।सरकार की ओर से कहा गया कि मध्यप्रदेश को पर्यटन निवेश के लिए और अधिक अनुकूल बनाने के उद्देश्य से सिंगल-विंडो सिस्टम, त्वरित अनुमतियां और अधोसंरचना सहयोग जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।पर्यटन क्षेत्र में होने वाले इन निवेशों से प्रदेश में पर्यटन अधोसंरचना के विकास के साथ रोजगार और स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here