सागर। करीब 150 वर्षों बाद बुंदेलखंड की धरती पर चीतों की वापसी हुई है। सागर जिले के वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो चीतों को रिलीज किए जाने के साथ ही मध्यप्रदेश में अब तीन चीता पुनर्वास क्षेत्र हो गए हैं।‘वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह’ के समापन समारोह में वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 12 अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के दौरान ‘चीता मित्र’ और ‘बाघिन दीदी’ से संवाद कर उनके कार्यों और अनुभवों की जानकारी ली गई। इसके साथ ही ‘गिद्ध संख्या आकलन-2026’ रिपोर्ट, ‘बाघिन दीदी’ पोस्टर और वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व के बुंदेली भाषा में तैयार पोस्टर का विमोचन भी किया गया।चीतों की वापसी को बुंदेलखंड में वन्यजीव संरक्षण और पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।


