Rjd Lalu Prasad Yadav On Pm Modi Sankalp Rally Crowd Says You All Need To Do Much Labour Kp | संकल्प रैली पर लालू का तंज, कहा- पान खाने गाड़ी रोकते हैं तो जुटती है इतनी भीड़



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शनिवार को पटना में हुई संकल्प रैली पर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के अध्यक्ष लालू यादव ने तंज कसा है. लालू ने ट्वीट कर कहा कि हम पान खाने अगर गुमटी पर गाड़ी रोक देते है तो इतनी भीड़ इकट्ठा हो जाती है.

लालू ने ट्वीट किया, ‘नरेंद्र मोदी, नीतीश और पासवान जी ने महीनों जोर लगा कर, सरकारी तंत्र का उपयोग कर, गांधी मैदान में उतनी भीड़ जुटाई है, जितनी हम पान खाने के लिए अगर गुमटी पर गाड़ी रोक देते है तो इकट्ठा हो जाती है. साथ ही उन्होंने कहा कि ‘जाओ रे मर्दों, और जतन करो, कैमरा थोड़ा और ज़ूम करवाओ.’

बता दें कि पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में हुई इस संकल्प रैली में नरेंद्र मोदी के अलावा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान समेत एनडीए गठबंधन के बिहार के बड़े चेहरे मौजूद थे.

नौ साल बाद ऐसा मौका आया है जब पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार किसी चुनावी सभा में एक साथ नज़र आएंगे. आखिरी बार नीतीश कुमार ने 2009 के लोकसभा चुनाव के दौरान लुधियाना में एनडीए की रैली में हिस्सा लिया था.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here