कुएं में मिला 18-19 वर्षीय युवती का सड़ा-गला शव, 8 से 10 दिन पुराना होने का अनुमान

सागर। मोतीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम बदौना में शनिवार शाम खेत में स्थित एक कुएं से युवती का सड़ा-गला शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, युवती की उम्र 18 से 19 वर्ष के बीच है और शव करीब 8 से 10 दिन पुराना बताया जा रहा है।सूचना मिलने पर मोतीनगर थाना प्रभारी जसवंत सिंह राजपूत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को कुएं से बाहर निकलवाया। शव काफी पुरानी और सड़ी-गली अवस्था में मिला।फिलहाल ग्रामीण युवती की पहचान नहीं कर सके हैं। पुलिस उसकी पहचान के लिए आसपास के गांवों में जानकारी जुटा रही है। साथ ही आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों की भी पड़ताल की जा रही है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही युवती की मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मोतीनगर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

बाइट: जसवंत सिंह राजपूत, थाना प्रभारी मोतीनगर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here