किसानों ने बताई बिजली की समस्या, सांसद रोडमल नागर ने कैमरा बंद करने को कहा! वीडियो वायरल

किसानों ने बिजली की समस्या बताई, तो सांसद ने कैमरा बंद करने को कह दिया! आगर-मालवा में राजगढ़ सांसद रोडमल नागर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। किसानों ने बिजली की परेशानी बताई, सांसद ने कहा— “बिजली समस्या अभी है, कुछ समय के लिए…” लेकिन समस्या कब दूर होगी, इसका स्पष्ट जवाब सामने नहीं आया। इसी बीच वीडियो बना रहे किसान को मोबाइल नीचे करने और रिकॉर्डिंग बंद करने के लिए कहा गया। अब बिजली की समस्या और सांसद की इस प्रतिक्रिया को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

मामला 9 अक्टूबर को आगर-मालवा जिला मुख्यालय की नवीन कृषि उपज मंडी में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव का है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हरदा से वर्चुअल संवाद किया। कार्यक्रम के बाद जब जनप्रतिनिधि प्रदर्शनी का अवलोकन कर रहे थे, तभी किसानों ने सांसद रोडमल नागर के सामने बिजली की समस्या रखी। किसानों को उम्मीद थी कि उनकी परेशानी पर कोई ठोस जवाब मिलेगा, लेकिन बातचीत के बीच कैमरा बंद करने की बात सामने आ गई। सांसद की प्रतिक्रिया और किसान को रिकॉर्डिंग रोकने के लिए कहने का यह घटनाक्रम अब चर्चा में है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here